मथुरा के फरह में मंगलवार शाम को मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सभा में होने वाली भीड़ के आंकडे़ की जानकारी ली। सभा स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के हेलीपैड से स्मारक तक जाने और उसके बाद सभा में जाने के रास्तों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीडीओ मनीष मीणा, एसडीएम अभिनव जे जैन, सीओ श्वेता वर्मा, बीडीओ नेहा रावत के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।