विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर पर आज सोमवार को नंद महोत्सव की धूम रही। प्रातः से ही नंदभवन में कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। नंदभवन प्रांगण में नंदगांव बरसाना के ग्वालों के बीच समाज गायन हुआ। दोनों गांवों के लोगों ने नंदबाबा और यशोदा मैया को समाज गायन कर बधाई दी। इस दौरान जमकर खेल, खिलौने मिठाई, वस्त्र लुटाए गए। नंदगांव के लोगों ने पटुका पहनाकर बरसाना के लोगों का स्वागत किया।