मथुरा में जिन दुल्हनों पर कीचड़ फेंका और बरातियों की पिटाई कर दी गई, उस परिवार से मिलने के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। पीड़ित परिवार को एक-एक लाख के मुआवजे को लेकर आजाद ने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति के परिवार की इज्जत की कीमत भैंस के बराबर लगाई है।