फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में चर्च के पास खाली पड़ी जमीन पर निगम का कब्जा, छह घंटे तक चलीं 15 जेसीबी; लोगों का विरोध भी न आया काम

मथुरा में कृष्णापुरी के निकट मैथोडिस्ट चर्च के आसपास जमीन का कोई हकदार नहीं होने से नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को पुलिस बल के साथ अपने कब्जे में ले लिया है। क्रिश्चियन परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन कार्रवाई जारी रही। बुधवार सुबह 11 बजे अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा भारी पुलिस बल और नगर निगम की टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद करीब 15 जेसीबी से जमीन को खाली कराने का कार्य शुरू कर दिया। कई बाउंड्री को भी ध्वस्त कराया गया। वहीं चर्च के निकट रह रहे करीब 25 क्रिश्चियन परिवार के लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि टीम कार्रवाई में जुटी रही। अधिकारियों के अनुसार, 4.6 हेक्टर भूमि फादर जेस्कोट के नाम थी, लेकिन उनका कोई हकदार नहीं है। इसलिए नगर निगम इस भूमि को अपने कब्जे में ले रहा है। यहां पर आगामी दिनों में कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें