फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति केंद्र कक्ष का उद्घाटन, अधिकारियों ने किया थाना परिसर का निरीक्षण

अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 07:28 PM IST

मथुरा के चौमुहां में जनसहयोग के बल पर जैंत थाने में मिशन शक्ति केंद्र कक्ष का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। मिशन शक्ति केंद्र के साथ थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक कार्यालय और सीसीटीएनएस कार्यालय का भी जीर्णोद्धार किया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर में एक हनुमान मंदिर की भी स्थापना की गई, जहां डीएम और एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। एसएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करना है। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने थाने की संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला सुरक्षा और जनसेवा को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। सीओ सदर संदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी, निरीक्षक विवेक कुमार, संजीव कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, मनोज भाटी, निशांत पायल, दुष्यंत कुमार, महिला उपनिरीक्षक काजल, प्रिय सिवाच, हेड कांस्टेबल विश्वेंद्र, विकास गौतम, धर्मवीर, जोगिंदर, कांस्टेबल रोहित कुमार और पीतांबर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें