मथुरा कोतवाली के कंकाली क्षेत्र में बुधवार रात को एक बारात में मारपीट हो गई। भीड़ ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और बारात को रवाना किया। मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो कमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।