फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 04:47 PM IST

मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को होली गेट स्थित तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे और सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष अशोक बंसल धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले प्रधानमंत्री मुरारी सराफ नेताजी वह अन्य अग्रवाल समाज के पदाधिकारी द्वारा झंडारोहण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित किया गया और कार्यक्रम में आए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वालों ने बताया कि कार्यक्रम में आए हुए प्रमुख समाजसेवी और लोगों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मुरारी सराफ नेताजी ने बताया की मथुरा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में मनमोहक संस्कृत प्रस्तुतियां दी गई और छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें