फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ खोला मोर्चा, मांट तहसील में नारेबाजी

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव भद्रवन,नगला लोहरे,रामनगला की रहने वाली महिलाएं एकत्रित होकर तहसीला मांट पहुंची और गांव के समीप स्थित बीयर, अंग्रेज़ी शराब के ठेके को हटाने को लेकर प्रदर्शन किया और ठेके को हटाने की एसडीएम से मांग की। शुक्रवार को थाना मांट के गांव भद्रवन की रहने वाली दर्जनों महिलाएं एकत्रित होकर एसडीएम मांट अभिनव जैन के कार्यालय पहुंची और गांव में स्थित अग्रेजी, देशी और बियर की दुकान को गांव से हटाने को लेकर प्रदर्शन किया। रामनगला की रहने वाली महिला रूबी ने बताया कि शराब के ठेका गांव में शराब और बीयर के ठेके के कारण गांव के बच्चे, युवा और पुरुष शराब के आदी होते जा रहे हैं। वहीं ठेके पर मिलावटी शराब मिलने से तबीयत भी खराब हो रही है। महिला पूनम ने बताया कि रास्ते पर पड़ने वाले देशी शराब के ठेके के कारण आए दिन रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें