तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीम को ज्ञापन सौंपा गया। बुधवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में किसान राधाकुंड बाईपास पर एकत्र हुए। उन्होंने अपनी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुंजेरा ड्रेन की सफाई, अडिंग से राधाकुंड ड्रेन की सफाई, राधाकुंड बाईपास पर पुलिया निर्माण जल्द कराया जाए। साथ ही नाली के स्थान पर पुलियों का निर्माण, चकरोड कब्जे मुक्त कराए जाएं। सरकारी कुलाबों की समय-समय पर सफाई कराई जाए। लेखपालों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि 10 दिनों में मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो जनपद स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।