तीर्थनगरी मथुरा के राधाकुंड में बंगाली मंहत केशव दास और कस्बा के लोगों के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को प्राचीन कुंड के घाट पर कस्बा के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में सामूहिक रूप से बंगाली महंत की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की रणनीति बनाई गई। डीएम से महंत के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए महंत का प्रतीकात्मक पुतला चप्पलों से पीटकर दहन किया। राधाकुंड सब्जी मंडी गोपाल घाट पर चेयरमैन रामफल मुंशी ने ग्रामीणों की पंचायत बुलाई। पंचायत में बंगाली महंत केशव दास द्वारा नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे राधारानी कुंड के सौंदर्यीकरण में बाधा उत्पन्न के मामले में चर्चा की।