मथुरा के बलदेव में कैलाश मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने किसी की भी नहीं सुनी। पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी डीडी शर्मा ने बताया बलदेव में कैलाश मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर मुख्य मार्ग पर हथकौली रोड़ से बरौली रोड़ कैलाश रोड़ पर 12 मीटर व मेला फील्ड बलदेव की ओर 18 मीटर की चौड़ाई सड़क की रहेगी। काफी लोगों ने अतिक्रमण हटा दिया है, काफी लोगों ने हटाया नहीं था, इसलिए बुलडोजर चला कर हटाया गया।