फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिट्टी से भरे डंपर ने विद्युत पोल तोड़े, आधा दर्जन गांव की बिजली गुल

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 04:30 PM IST

मथुरा ( महावन)। कस्बा के समीप मिट्टी से भरे डंपर ने बिजली के आधा दर्जन से अधिक विद्युत पोल तोड़ दिए। इसके कारण 8 गांव की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महावन कस्बा के समीप से जयपुर बरेली बाइपास के लिए मिट्टी आई जा रही है। गत दिवस रात को मिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। डंपर ने 8 विद्युत पोल तोड़ दिए। विद्युत पोल टूटने के कारण मनोहरपुर, जकारियापुर, आनंद गढ़ी, जगदीशपुर, खूतली, नगला पोलूआ, नगला आंचईया, कृष्णापुरी आदि गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। जानकारी मिलते ही निगम के एसडीओ सचिन द्विवेदी, जेई गोकुल यदुवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। जेई गोकुल यदुवेन्द्र सिंह ने थाने में डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीओ सचिन द्विवेदी ने बताया विद्युत पोल टूटने के कारण आधा दर्जन से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई है। लाइनों को दुरुस्त कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही सभी गांव में बिजली चालू हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें