मथुरा के नंदगांव रोड पर लगे मेले में कर्मचारी से 50 हजार रूपये चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए दो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा समेत पकड़कर चालान कर दिया। फिरोजाबाद निवासी सुमित गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि नंदगांव रोड पर शासन से अनुमति लेकर मेला लगाया गया था। बुधवार को मेले के उद्धाटन से पूर्व दोपहर में 12 बजे दो युवक बाइक पर आएं और गेट पर मौजूद कर्मचारी समीर से 50 हजार रूपये चौथ न देने पर तमंचा दिखाकर और जान से मारने की धमकी देकर मेले को बंद कराने की धमकी देते हुए भाग गए। मेले परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की पहचान गांव दहगांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र जयराम, अपने साथी गांव फालैन निवासी कपिल पुत्र परशुराम के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में वांछित धर्मेंद्र उर्फ पिन्टू को चैकिंग के दौरान नंदगांव रोड 132 केवीए बिजलीघर के समीप से तमंचा, कारतूस के साथ पकड़कर चालान कर दिया