मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार सहित बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि और 10:30 बजे श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर दंडवत प्रणाम किया। मंदिर के सेवायतों ने उनको प्रसाद, माला और पटका प्रदान किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह मथुरा का पहला दौरा है। मंदिर पहुंच कर सीएम ने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राधे-कृष्ण सब पर कृपा करें। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थान भी मथुरा की तर्ज पर संवरेंगे। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी तीर्थ स्थनों को विकसित करने का प्लान तैयार किया जा रही है।