फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों के भोजन पैकेट में इस बार क्या-क्या मिलेगा

मथुरा में लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन पुरानी 26 अप्रैल को अक्षय पत्र संस्था सभी मतदान कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराएगी। 11:00 बजे से 1:00 बजे तक सभी कार्मिकों के बीच भोजन पैकेट का वितरण कर दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार मीणा ने बताया कि 26 अप्रैल को मतदान के दिन पीठासीन अधिकारी , प्रथम मतदान अधिकारी ,द्वितीय मतदान अधिकारी ,तृतीय मतदान अधिकारी को जिला प्रशासन के द्वारा एनजीओ अक्षय पत्र से तैयार लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे । लंच पैकेट में सात पूड़ी, एक सब्जी, अचार और मिठाई का पीस होगा। लंच पैकेट केवल चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों के लिए होगा । सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे । मुख्य विकास अधिकारी के मुताबिक सभी कार्मिको को को सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक के बीच अपने-अपने बूथ पर लंच पैकेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें