फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नंदगांव में लठामार होली की धूम...नगाड़ों की थाप पर नाच रहे श्रद्धालु

मथुरा के नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली नंदगांव में लठामार होली की धूम मची हुई है। बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली के बाद अब नंदगांव में भी रंग, उमंग और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूरदराज से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। होली के इस अनूठे उत्सव का आनंद ले रहे हैं। रंगों और गुलाल से सराबोर श्रद्धालु ढप और नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए नंदगांव के प्रमुख मंदिरों और गलियों में उमंग के साथ घूम रहे हैं। चारों ओर 'राधे-राधे' और 'कृष्ण-कन्हैया लाल की जय' के जयघोष गूंज रहे हैं। नंदगांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें