बरसाना की लठामार होली के लिए हुरियारे भी जैसे तैयार होकर आए थे। हुरियारिनों ने उन्होंने उन्हें खूब दौड़ाया, लेकिन उन्होंने भी इन वारों को अपनी ढालों पर झेला। बरसाना इस अद्भुत, अलौकिक दृश्य से सराबोर होता रहा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस अनुपम होली के साक्षी बने।