फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, सुरक्षा रही चाक-चाैबंद; जानें क्या बोले अधिकारी

विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के बीच राधारानी की नगरी बरसाना उत्सव के रंग में डूबी हुई है। मंदिरों से लेकर गलियों तक हर ओर राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के माहौल में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रीजी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से पहुंचे भक्त मंदिर पहुंचकर लड्डू होली के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। मंदिर मार्ग, रंगीली गली और बाजारों में लगातार रौनक बनी हुई है। नगर की गलियों में होली के गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं। दुकानों पर गुलाल और प्रसाद की बिक्री जारी है तो चौपालों पर बैठकर लोग होली की चर्चा करते नजर आए। होली के इस विशेष अवसर पर, स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मेले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि यह उत्सव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें