फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजदूरी मांगने पर हत्या...मथुरा में बड़ी वारदात, शौचालय में बंद किया मजदूर; ईंट से सिर कूचकर की हत्या

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दामोदरपुर इलाके में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर की ईंट और सरियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हरिओम पिछले 2 महीने से कल्ला नाम के एक के यहां बेलदारी कर रहा था। आरोप है कि जब हरिओम ने अपने हक के पैसे मांगे, तो आरोपी उसे बहाने से घर ले गया और शौचालय में बंधक बनाकर उसे तब तक पीटा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। बीच-बचाव करने आए साथी मनोज को भी मरणासन्न कर दिया गया, जो फिलहाल आगरा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। फिलहाल,पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें