यादव समाज पर टिप्पणी करने पर लोगों ने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय को आड़े हाथ लिया है। प्रेसवार्ता में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं यदुवंश में अवतरित हुए, यह तथ्य न केवल पुराणों, महाभारत, भागवत एवं अन्य शास्त्रों में वर्णित है। ऐसे में किसी भी कथावाचक द्वारा यादव समाज की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान पर प्रश्नचिह्न लगाना अत्यंत निंदनीय है और समाज को विभाजित करने वाला कृत्य है। कथावाचक को यादव समाज के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।