तीर्थनगरी मथुरा के मांट में शनिवार को अधिवक्ताओं ने मांट तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कासगंज जिले में जिला न्यायालय के मुख्य गेट से लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या पर आक्रोश जताया। मांट में प्रैक्टिशनर एडवोकेट बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार पवन कुमार एवं, सीओ गुंजन सिंह को सौंपा। बार के सचिव अमित सारस्वत ने बताया अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो। परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिलाया जाए। ऐसा न हुआ तो अधिवक्ता आंदोलन करेंगे। परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल,मथुरेश नारायण,चन्द्रमोहन सारस्वत,मथुरेश शर्मा,विष्णु सिसोदिया आदि मौजूद रहे।