फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल-बंगला

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को कामदा एकादशी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ के कारण मंदिर की व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिल पाया। शुक्रवार को चैत्र शुक्ल की एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहला भव्य फूल बंगला सजाया गया। आज से मंदिर में निरंतर 107 दिन तक सुबह और शाम की बेला में फूल बंगले सजेंगे। इन फूल बंगलों के लिए देश के कई शहरों से तरह-तरह के फूल लाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें