मथुरा के साैंख कस्बा की सैन समाज के तत्वावधान में नारायणी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 51 महिलाओं ने हिस्सा लिया। नारायणी माता के जयकारे लगाए। यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा समाज की धर्मशाला से लुहार बाजार, राम मंदिर चौक, मुख्य बाजार, बैंक चौराहा, सीमेंट रोड, सहजुआ थोक, जाटव बस्ती, मुस्लिम मंडी से होकर गुजरी। यात्रा का सैन समाज की धर्मशाला पर समापन हुआ। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, पूर्व सभासद नीरज शर्मा, अरुन कुमार, रामबाबू, मुरारी लाल, सोनू, कलुआ राम, हरीओम, बालकिशन, रज्जो आदि उपस्थित रहे।