मथुरा में गुड़ व्यवसाई ने कर्ज न लौटाना पड़े, इसलिए अपने पुत्र के झूठे अपहरण और छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती का नाटक रचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने पिता-पुत्र को राजस्थान के जयपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया है।