मथुरा के विकास खंड बलदेव के सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उचित दर विक्रेताओं राशन डीलर के लाभांश में बढ़ोतरी किए जाने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेताओं राशन डीलरों ने भाग लिया। लाइव प्रसारण के दौरान बलदेव विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी, बीडीओ नेहा रावत, थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा मौजूद रहे। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनका लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल कर दिया है। लाभांश बढ़ने से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनके हितों को संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर महावन रविकांत, सप्लाई इंस्पेक्टर फरह सिम्मी जायसवाल, अनिल रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल , लखेंदर सिंह समेत सैकड़ों राशन डीलर मौजूद थे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को उचित दर विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।