फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संकेत में राधा रानी ब्रजयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत, यात्रियों को कराया भोजन

नंदगांव। राधा-कृष्ण की विवाहस्थली संकेत में पद्मश्री रमेश बाबा की राधा रानी ब्रजयात्रा का ब्रजवासियों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यात्रियों को भोजन कराकर सेवा और समर्पण का परिचय दिया। गांव-गांव में चल रहे हरिनाम प्रभात फेरी कार्यक्रमों से जुड़े श्रद्धालुओं में रमेश बाबा के प्रति विशेष निष्ठा और श्रद्धा देखने को मिल रही है। अंजन वन के दर्शन के बाद संकेत पहुंचे यात्रियों का स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं ने इसे अपना सौभाग्य बताया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विह्वल कुंड, राधारमण मंदिर, विवाहस्थली, कृष्ण कुंड और संकेत बिहारी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद यात्री दोमिल वन पहुंचे। मान्यता है कि इसी वन में राधा-माधव का प्रथम मिलन हुआ था। इसके बाद यात्रा हरिमोहन शास्त्री की गोशाला पहुंची, जहां शास्त्री ने मान बिहारीलाल की आरती उतारी और यात्रियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जयप्रकाश त्यागी, प्रीतम प्रधान, शंकर काका, वदन, श्याम, परशुराम, निरतो पंडित, जयराम, धर्मवीर पार्षद और स्वामी चरण सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। बुधवार को यात्रा में नंदगांव की परिक्रमा और प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। रात्रि में नंदगांव और बरसाना के गोस्वामियों का बागविनोद मंदिर में आयोजन प्रस्तावित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें