मथुरा में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र की सर्वसमाज द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी और महिला संगठनों के लोगों ने हैवानियत के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो दिन की चेतावनी दी है। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 12 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।