मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस ने 15 दिन पूर्व गेहूं के खेत में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति और उसके सहयोगी को सोमवार रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।