फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नववर्ष पर बलदेव में श्रीदाऊजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...जयघोष से गूंजा परिसर

मथुरा (बलदेव)। नववर्ष के अवसर पर ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज के प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक प्रदेश के कोने-कोने से आए भक्त दर्शन के लिए कतारों में नजर आए। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर परिक्रमा मार्ग व आसपास क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से भरे हुए नजर आए। नववर्ष पर श्री दाऊजी महाराज के दर्शनों के दर्शन करने की श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना की प्रार्थना की। मंदिर परिसर “श्री दाऊजी महाराज की जय” के जयघोष से गूंजता रहा। वातावरण भक्तिमय हो गया। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन व पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें