मथुरा के मिठाई विक्रेता यादव बंधुओं ने खोखा संचालक को अपनी जमीन में एक दुकान का लालच देकर व्यापारी नेता हेमेंद्र गर्ग की हत्या कराई थी। इसका खुलासा उन्होंने खुद पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया गया। वहीं हत्या करने वाले खोखा संचालक और उसके साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।