फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में रिश्वतखोर बाबू पकड़ा: एंटी करप्शन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप, एनओसी के लिए मांगे 50 हजार

मथुरा में शुक्रवार को वन विभाग में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताते है इस बाबू की काफी समय से लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। एंटी करप्शन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम समाजिकी वन प्रभाग सिविल लाइन के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे करीब पहुंची। बताया जाता है नगला हसनपुर में राजन सिंह पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं उसकी एनओसी के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी 50 हजार रुपये मांग रहा था। जैसे ही किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रुपये अपने हाथों में लिए तुरंत एंटी करप्शन आगरा की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना जमुना पार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें