फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का दल

कोसीकलां। पांच वर्षों के बाद कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर रवाना होने के बाद तीर्थ यात्री बेहद प्रसन्न हैं। राधा माधव मंदिर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने 30 तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखा कर कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना किया।मंदिर के महंत चैतन्यदास महाराज ने सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा सफल होने का आशीर्वाद दिया। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक प्रयास कर रहे हैं। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पांच साल बाद नगर से कैलाश यात्रियों जा रहे है। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं, जबकि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने फोन पर यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से तीर्थयात्रियों के दल का यात्रा पर जाना गौरव की बात है। प्रदेश की योगी सरकार द्धारा यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को एक लाख् रूपये के अनुदान दिए जाने की घोषणा की है। यात्रा में सुभाष गोयल, राजेंद्र रूहेला, अमिता, रूचि, मुकेश जैन, अरूण अग्रवाल, ताराचंद सिघंला, अनिल प्रधान, मीना, अशोक दलाल आदि थे। स्वागत करने वालों में दिनेश बठैनियां, राहुल जैन कामियां, पूर्व चेयरमैन भगवत प्रसाद रुहेला, कन्हैया लाल गोयल, हरिओम गुप्ता, रामकिशन फलैनिया, राम शर्मा, विजेंद्र तिवारी, डॉ. मधुवन जैन, राजीव अग्रवाल, डॉ. जगदीश जिंदल, रामलीला संस्थान अध्यक्ष अजय मंगला, हरेंद्र सिंह्र अजय मंगला आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें