फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

अरुन पाराशर Updated Sat, 31 Jan 2026 11:58 PM IST

मथुरा के बलदेव में रीढ़ा मोहल्ला स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। विशाल शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान नगरवासियों ने शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। यात्रा में हारे का सहारा खाटू श्याम बाबा हमारा... के जयघोष गूंजे। शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर बाबा की आकर्षक झांकी विराजमान रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। शाम को भजन संध्या व छप्पन भोग दर्शन हुए। इस दौरान प्यारेलाल बंसल, हरिओम बंसल, सतीश बंसल, बंटू सेठ, नकुल बंसल, संजीव अग्रवाल, अमित भारद्वाज, सुदीप बंसल, अनिल अग्रवाल, मनोज, उमेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, हजारी अग्रवाल, धर्मेंद्र उपाध्याय, दिलीप सिकरवार, मयंक बंसल आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें