फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांट में पथवारी मैया का भव्य डोला, काली माँ की झांकियों ने मोहा मन...501 कलशों के साथ निकली शोभायात्रा

धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 03:02 PM IST

नवरात्र के पहले दिन कस्बा मांट में पथवारी माता समिति के तत्वाधान में माता पथवारी मैया का डोला निकाला गया और काली माँ की दो सुंदर झांकी निकाली।काली मैया की का जगह-जगह पूजा और आरती उतारकर पूजन किया और पुष्प वर्षा की। सोमवार को कस्बा मांट में नवरात्र के पहले दिन माता पथवारी मेला समिति के तत्वाधान में माता पथवारी मैया का डोला निकाला गया और काली माँ की शोभायात्रा निकाली गई। मांट विधायक राजेश चौधरी की पत्नी नौहझील ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने मांट में वृंदावन तिराहे पर काली माँ की आरती उतारकर पूजन किया। मंदिर समिति के सदस्य टीकम रावत ने बताया 501 कलशों के साथ माता पथवारी माता का डोला निकाला गया,कस्बा वासियों ने झांकियों और डोले का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है। इस मौके पर राहुल अग्रवाल,नीरज शर्मा,विष्णु रावत, चतुर्भुज निषाद आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें