फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किए ठाकुर श्रीराधारमण के दर्शन, वैजयंती आश्रम में किया हवन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को सहपरिवार धर्मनगरी वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्री राधारमण देव जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति सबसे पहले ज्ञान गुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम पहुंचे, जहां श्री राधारमण मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने गोपी-उद्धव संवाद स्थल ज्ञान गुदड़ी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वैजयंती आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान के बाद पूर्व राष्ट्रपति परिवार सहित प्राचीन श्री राधारमण मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के समक्ष माथा टेककर देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी माला, पटुका और प्रसादी छावरिया भेंट कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें