फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा में बाढ़...तीन किमी बोट में बैठकर देवराहा बाबा समाधि स्थल पहुंचे डीएम

मथुरा के मांट में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मंगलवार की दोपहर को मोटर बोट में बैठकर देवराहा बाबा समाधि स्थल पहुंचे। डीएम सबसे पहले डांगोली में सड़क किनारे एक प्लाॅट में शरण पा रहे बाढ़ पीड़ित परिवार से मिले। उनका हालचाल जाना और उनके पशुओं के लिए तत्काल चारा की व्यवस्था के लिए एसडीएम रितु सिरोही को निर्देशित किया। इसके बाद गांव बेगमपुर से तीन किलोमीटर तक बाढ़ के पानी में मोटर बोट से देवराहा बाबा समाधि स्थल पहुंचे। वहां के प्रबंधक मोहित व अन्य साधुओं से वार्ता की। समाधि स्थल पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि समाधि स्थल पर गाैवंश के लिए चारा और साधुओं के लिए राशन की व्यवस्था की जाए। निरिक्षण के बाद डीएम ने बताया कि यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। सामान्य स्थिति होने में कई दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें