मथुरा में साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 11 बैंक खातों का विवरण बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र रिफाइनरी के बरेली हाईवे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश उर्फ राम विश्नोई (22 वर्ष) निवासी राजस्थान, राहुल मगलानी (26 वर्ष), लक्ष्य अग्रवाल (20 वर्ष), पुनीत सोंलकी (29 वर्ष) निवासी जनपद आगरा व एक महिला शामिल है।