मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया गांव के मोड़ पर बीती रात किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के बाद अनियंत्रित होकर कार रजवाहे में जा गिरी। कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से कार को बाहर निकला गया। बृहस्पतिवार सुबह चारों मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। मृतक अमित के पिता डॉ. सतीश चंद्र बताया कि अमित तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा है। वह बीएससी, टेट और ट्रिपल सी की पढ़ाई कर चुका है। राहुल पुत्र चरण सिंह की गांव में ही बॉम्बे ट्रेलर के नाम से दुकान है। वह अपने पिता के काम में उनका सहयोग करता था।