मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने छाता के सिहाना स्थित गोशाला व गोवर्धन के सहार स्थित गोशाला का हाल जाना और गोवंशें के इंतजाम परखे। साथ ही सर्दियों में व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हरा चारा, भूसा, चोकर, पानी, साफ-सफाई, शेड आदि का जायजा लिया। गोशालाओं के शेड को तिरपाल से कवर करने, जमीन पर पुआल, भूसा या पेड़ की पत्तियां बिछाने के निर्देश दिए हैं। ताकि गोवंश सर्दी से बच सकें। गोशाला के दरवाजों और खिड़कियों पर बोरे भी लगाएं। नियमित अंतराल पर अलाव जलाएं और नियमित जांच कराए। ठंड के मौसम में बीमार होने वाले गौवंशों का विशेष ध्यान रखें।