मथुरा के सौंख रविवार को मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम आरोपियों की पहचान कर चुकी है, उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।