वृंदावन में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव ने श्रीए बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन कराया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिंपल यादव ने वृन्दावन में हुए हालिया दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ वृन्दावन आते हैं, लेकिन उनके साथ यह हादसा होना अत्यंत पीड़ादायक है, मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सरकार को चाहिए की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। नाव में ओवरलोडिंग ना हो।