मथुरा के बलदेव में श्राद्ध पूर्णिमा पर्व पर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। विशेष दर्शन से श्रद्धालु धन्य हो गए। हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। चंद्रग्रहण के कारण 12.20 पर मंदिर पट बंद हो गए।