फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचीं दिल्ली की सीएम...बोलीं- मुख्यमंत्री बनने के बाद से थी गोवर्धन परिक्रमा देने की इच्छा

मथुरा में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को कोसी के कोटवन में केडीएम ग्रीन्स बायो सीएनजी प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। साथ ही कहा है कि जब से वह दिल्ली की सीएम बनीं तभी से इच्छा थी कि गोवर्धन के दर्शन करें, परिक्रमा दें, वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन करने जाएं, आज यह इच्छा पूरी हो जाएगी। वह गोवर्धन में मंदिरों के दर्शन करेंगी, इसके साथ ही वहां की परिक्रमा भी देंगी। सीएम बनने के बाद वह पहली बार मथुरा आईं हैं। शनिवार को उन्होंने प्लांट का शुभारंभ किया। यह प्लांट निजी कंपनी द्वारा लगाया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें