मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौमुहां के थमू थोक में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर की कुंडी तोड़कर अलमारी और तिजोरी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान पीड़ित परिवार नीचे के कमरे में सोता रहा और उन्हें भनक तक नहीं लगी।