मथुरा में राधाष्टमी महोत्सव की धूम रही। बरसाना में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बरसाना में अपनी आराध्या के दर्शन के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगकर दर्जन भर से ज्यादा बैरियर पार करने पड़े। लोग भोर से ही लाइन में लग गए। बरसात और उमस की परवाह न करते हुए लाडली जी के दर्शनों के लिए उत्सुक दिखे।