फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होली पर ट्रेनों का हाल, दरवाजे पर भीड़ मिली तो खिड़की से कोच में घुसे यात्री; लटकते हुए सफर करने को मजबूर

होली के त्योहार पर घर जाने वालों की हर ओर भीड़ दिखाई दे रही है। स्टेशन पर हर तरफ भीड़ किसी भी श्रेणी के कोच में बैठने का मजबूर है। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों प्रत्येक श्रेणी के कोच में जबरदस्त भीड़ आ रही है। मथुरा जंक्शन होकर गुजरने वाली दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा, मंगला, गोंडवाना, झेलम, गोवा आदि एक्सप्रेस ट्रेनों में बड़ी संख्या में भीड़ जा रही है। इन ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में वेटिंग है। तत्काल कोटे में भी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। स्टेशन पर पूछताछ काउंटर के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, कई यात्री घंटों से इस उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं कि किसी ट्रेन में सीट खाली हो जाए तो वे घर पहुंच सकें। सोमवार को मथुरा जंक्शन स्टेशन पर भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। लोग कोच में दरवाजों के बजाए खिड़की से आते जाते दिखाई दिए। स्टेशन पर भीड़ के चलते जीआरपी ने 195, आरपीएफ ने 76, आगरा से स्काउट ग्रुप को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें