फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वेतन नहीं मिलने पर एक नवंबर से सामूहिक इस्तीफा देंगे सहकारी कर्मचारी

मथुरा। लंबित वेतन और नियमित भुगतान की मांग को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर डीएम और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि 27 अक्टूबर तक नियमित वेतन की व्यवस्था नहीं हुई तो एक नवंबर से सामूहिक इस्तीफा देकर कार्य बहिष्कार करेंगे। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह और महामंत्री प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कैडर व नॉन कैडर सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों और चौकीदारों की वेतन संबंधी समस्याएं उठाईं। संगठन के अनुसार, कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। प्रदेश नेतृत्व ने 22 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान और नियमित वेतन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह, महामंत्री प्रताप सिंह, राजबीर सिंह, रामवीर सिंह, तुलाराम, मानवेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार और धीरज सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें