फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 69 आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 का निर्माण अधूरा, जल्द पूरा करने के निर्देश

मथुरा। जिले में निर्माणाधीन 69 आंगनबाड़ी केंद्रों में से नौ का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। मंगलवार को जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में यह स्थिति सामने आई। जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को शेष केंद्रों का निर्माण तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्माणाधीन केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार, 69 केंद्रों में से 60 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि नौ केंद्रों पर फिनिशिंग का काम शेष है। बैठक में अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजने सहित अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें