फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चौमुहां में धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लगाई शर्बत की प्याऊ

Dhirendra Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 01:52 PM IST

चौमुहां (मथुरा)। कस्बा चौमुहां के रामलीला मैदान में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई तथा आमजन के लिए शीतल शर्बत की प्याऊ भी लगाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव त्रिनेत्र मोहन भारद्वाज ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और आम जनता इससे परेशान है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को विपक्ष की मजबूत आवाज बताया। वहीं कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें देश के भविष्य का नेतृत्व करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दों को उठाकर जनता की आवाज बन रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को शर्बत वितरित कर सेवा कार्य भी किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष दिनेश बघेल, अनुपम सिंह, रतेंद्र सिसोदिया, शौकत कुरैशी, राजू गुप्ता, राम नारायण तिवारी, राम अवतार यादव, योगेश ओझा, हरीश शर्मा, शैलेंद्र सिंह, बबलू सिंह, हरिकेश, कुमारपाल और अन्नू सेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें