भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा पहुंचे। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने स्मृति चिह्न देकर भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।